नाभि में सरसों का तेल रखने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 13:21

नाभि में हर रोज डालिए सरसो तेल, इन बीमारियों को रखेगा दूर

Lifestyle हम सभी जानते हैं सरसो तेल में एंटी वैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाता है। लेकिन इसी सरसो तेल को अगर हम रोज नाभि में लगाते हैं तो कई बीमारी खुद ब खुद दूर भाग जाएगा। जानिए नाभि में तेल लगाने के फायदे...

क्या कभी किसी ने सोचा है कि नाभि में तेल लगाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं? लोगों के मन में अक्सर नाभि मे तेल लगाने से जुड़ा सवाल जरुर आता है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि नाभि पर तेल लगाने से अद्भुत लाभ होता है। तेल आयुर्वेद का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। नाभि में तेल लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है। ऐसे बहुत सारे तेल है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता है, नाभि में तेल लगाने के फायदे सुन कर लोग आश्चर्य में पड़ जाएंगे। ऐसे ही दादी मां हर रोज बच्चों को नाभि में तेल नहीं लगाती थी। इसके फायदे हजार हैं।

भोजन की तलाश में भटक रहे नर हाथी की मौत
भोजन की तलाश में भटक रहा था भूखा हाथी, बिजली का ऐसा लगा झटका कि चंद मिनटोंं में हुुई दर्दनाक मौत

नाभि व्यक्ति के शरीर पर असर डालती है। वहीं नाभि में तेल लगाने से त्वचा को चमकदार, दाग धब्बो रहित सुंदर व निरोगी बना सकते हैं। नाभि में तेल लगाने से कई फायदे होते है। लेकिन सवाल ये होता है कि नाभि में कौन सा तेल लगाना चाहिए। बता दें कि नाभि मे तेल लगाने से पहले उसकी सफाई का खास ध्यान देना भी जरुरी होता है। जो अक्सर कई लोग भूल जाते हैं।

नाभि में सरसो तेल डालने के ये है फायदे
अगर नाभि में सरसों तेल लगाया जाए तो इसके प्रयोग से घुटनों के दर्द और गठिया रोगों से भी राहत मिल जाएगी। नाभि में सरसों के तेल की दो बूंदे नियमित सोने से पहले डालें, ऐसा करने से आपको जोड़ों में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति के बाल तेजी से झड़ रहे है तो ऐसे में उसे अपनी नाभि पर सरसों का तेल डालना चाहिए। ऐसा करने से जल्द बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है।

वहीं अगर किसी को अपच की समस्या रहती है या पेट खराब रहने की समस्या है तो नाभि में सरसों का तेल डालें। इससे पेट की परेशानी दूर होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info